अमेरिका ने कहा- चीन दुनिया के लिए आतंकवाद से भी बड़ा खतरा
दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। चीन के बारे ये अंदेश अमेरिका ने जताया है।
प्रशांत क्षेत्र के अमेरिकी सैन्य कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने बताया कि चीन किसी भी तरह से आगे बढ़ने की इच्छा भविष्य में इस क्षेत्र में विवाद पैदा करेगी।
एडमिरल हैरिस ने आगे कहा कि चीन दुनिया के लिए आतंकवाद से भी ज्यादा बड़ा खतरा है।
एडमिरल हैरिस ने आगे कहा कि अभी के समय का सबसे बड़ा खतरा उत्तर कोरिया है। इसके अलावा दुनिया के अधिकतर देश आतंकवाद की चपेट में हैं।
हैरिस ने कहा कि दक्षिण एशिया में भारत का मजबूत होना पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका भारतीय सेना को और मजबूत एवं आधुनिक बनाना चाहता है।
इसके लिए भारत और अमेरिका के बीच पिछले 10 सालों में करीब एक लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदे हुए है।
No comments